वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड का मासिक समागम सम्पन्न

सोजत रोड । वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड का मासिक समागम ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में सियाल गार्डन में सम्पन्न हुआ । सचिव अशोक जांगला ने मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी कि नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में समिति ने मुख्य व सक्रिय योगदान किया है । उपाध्यक्ष

*दिल्ली में 15 फरवरी को होगा 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह*

नई दिल्ली। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजधानी दिल्ली में 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान प्रांत अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों के लिए है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि इस भव्य समारोह में समाजसेवी, चिकित्सक, पुलिस अधिकारी, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, व्यवसायी, उद्यमी, पत्रकार, पर्यावरणविद्, रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोग, इंजीनियर, फैशन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान कुल 41 चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा। आयोजकों के अनुसार