*महामंदिर शिवबाड़ी से आज निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, कल से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा महामंदिर शिवबाड़ी, जोधपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज रवि पुष्य योग, रविवार 4 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। शोभा यात्रा के पश्चात कल 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन से जुड़े विक्रान्त दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित यह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से महामंदिर शिवबाड़ी में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रीमाली ब्राह्मण समाज के 14 गोत्रों की कुलदेवियों एवं कुलदेवताओं के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही 5 जनवरी 2026 को समस्त गोत्रीय बंधुओं द्वारा अपने पूर्वजों की गति-मुक्ति हेतु संकल्प भी किया जाएगा।
कैलाश श्रीमाली, अध्यक्ष महामंदिर शिवबाड़ी ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर आज भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं बग्गी के साथ निकलेगी। मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे श्रीमद् भागवत कथा की पोथी धारण करेंगी। उनके साथ कथा के समस्त यजमान, भामाशाह, मातृशक्ति कलश लेकर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर एवं समाज की सभी इकाइयों—महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, नंदनवन प्रखंड, हाउसिंग बोर्ड, बासनी तथा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट—के पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा मंडल एवं समाज के गणमान्य बंधु शामिल होंगे। शोभा यात्रा महामंदिर शिवबाड़ी से रवाना होकर झालरा मार्ग, बाजार क्षेत्र होते हुए गोपालजी मंदिर पहुंचेगी, जहां से मुख्य बाजार से गुजरते हुए पुनः महामंदिर शिवबाड़ी पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा महामंदिर पहुंचने पर भव्य अभिनंदन होगा। श्रीमाली ने बताया कि इस आयोजन को अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान हरिद्वार, अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर (आरोग्य भवन जोधपुर), श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर सहित समाज की सभी इकाइयों का तन-मन-धन से सहयोग प्राप्त हो रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न आयोजनों के लिए यजमानों एवं भामाशाहों की सहभागिता इस प्रकार रहेगी— मुख्य यजमान पुखराज दवे-श्रीमती प्रिया दवे (दीन हवेली, महामंदिर), वीडियो-फोटोग्राफी भामाशाह रमेश व्यास-भारती व्यास (अशोक नगर, महामंदिर), मूल पाठ यजमान डॉ. राकेश जोशी (उनाव, उत्तर प्रदेश), कृष्ण जन्मोत्सव यजमान श्रीमती नित्या-प्रदीप ओझा (हजारी चबूतरा, ब्रह्मपुरी), रुक्मिणी विवाह यजमान श्रीमती चक्षु-सुरेश श्रीमाली (हाईकोर्ट कॉलोनी), यज्ञ सामग्री यजमान श्रीमती बीना-सत्यनारायण दवे (लक्ष्मी नगर), पूजन एवं प्रसाद यजमान श्रीमती लीला-सेवाभावी सत्यनारायण बोहरा (रातानाड़ा), पुष्प एवं फूलमाला यजमान उमाशंकर श्रीमाली-श्रीमती शारदा श्रीमाली (अध्यक्ष महिला मंडल, फतेहसागर), शोभा यात्रा भामाशाह श्रीमती रश्मि-रवि श्रीमाली (गुलजार नगर) एवं श्रीमती नयना-पं. चंद्रशेखर दवे (गुलजार नगर)। इसके अतिरिक्त पांच ब्राह्मण भोज, चाय व्यवस्था, अल्पाहार, महाआरती, प्रसादी वितरण एवं झांकियों के लिए भी विभिन्न यजमानों एवं भामाशाहों द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। श्रीमाली ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के दौरान अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, हरिद्वार संस्था, श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, संत-महात्मा, महिला मंडल, युवा मंडल एवं समाज के गणमान्य बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें