सोजत महोत्सव के तहत आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत महोत्सव के तहत आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता 

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। शहर के 973वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सोजत महोत्सव-2026 के तहत रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के खेल मैदान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में मां जगदंबा दल तथा महिला वर्ग में मां सावित्रीबाई फुले दल ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन बीसीएम ग्रुप के मगराज जैन, संयोजक अनोपसिंह लखावत एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार के आतिथ्य में हुआ।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की चार तथा महिला वर्ग की दो सहित कुल छह टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में मां जगदंबा, संत पुरणदास, संत लिखमीदास एवं 7 स्टार्स दल ने खेल प्रतिभा दिखाई। रोमांचक मुकाबलों के बाद मां जगदंबा दल प्रथम तथा 7 स्टार्स दल द्वितीय रहा। महिला वर्ग में मां सावित्रीबाई फुले दल विजेता और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई दल उपविजेता रहा। खिलाड़ियों के बीच कड़े संघर्ष ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी ताराचंद सैनी, पुष्पतराज मुणोत, चेतन व्यास, चुन्नीलाल बोस, रवि मेवाड़ा एवं पार्षद गंगासिंह सांखला ने आयोजन प्रभारियों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नारायण लाल, नरपत राज, सुनीता राठौड़ एवं प्रकाश सिंह ने निर्णायक का दायित्व संभाला।

इस अवसर पर लालचंद मोयल, पार्षद जोगेश जोशी, सुधीर दवे, कैलाश चावला, गोरधनलाल गेहलोत एवं श्यामलाल व्यास भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें