सोजत में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने निकाला भव्य शक्ति संचलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने निकाला भव्य शक्ति संचलन

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति दुर्गावाहिनी, जिला सोजत एवं प्रखंड सोजत-बगड़ी के तत्वावधान में श्रद्धेय अशोकजी सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को “शक्ति संचलन–2026” का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शक्ति संचलन का शुभारंभ मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर से हुआ। दुर्गावाहिनी की मातृशक्ति अनुशासित वेशभूषा में हाथों में दंड लेकर संचलन में शामिल हुई। संचलन चांदपोल, दिल्ली दरवाजा, जैतारणिया गेट, मुख्य बाजार, महावीर सर्कल, काका चौयराया एवं सिंघाड़िया बास होते हुए पुनः मोतीचंद सेठिया स्कूल पहुंचा।

इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर मातृशक्ति के अनुशासन, एकजुटता और उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शक्ति संचलन का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति क्षेत्र संयोजिका राजस्थान अभिलाषा यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का जागरूक, आत्मनिर्भर एवं संगठित होना आवश्यक है। नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति का आधार है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कमलाजी टांक (डी.डी.), विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुसूया हर्ष एवं अध्यक्ष कल्पना जी अग्रवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शक्ति संचलन का उद्देश्य मातृशक्ति में आत्मविश्वास, जागरूकता, सामाजिक सहभागिता एवं संगठनात्मक भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का समापन “नारी शक्ति–राष्ट्र शक्ति” के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें