जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती की जयमाला का आयोजन हुआ। विक्रान्त दवे ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से शिवबाड़ी महामंदिर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हो रहा है। कैलाश श्रीमाली ने बताया कि आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत आज सर्व प्रथम विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे एवं श्रीमती कामाक्षा-सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर, उमाशंकर श्रीमाली-श्रीमती शारदा श्रीमाली अध्यक्ष महिला मंडल फतेहसागर, श्रीमती भारती व्यास – रमेश व्यास अशोक नगर द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया वहीं श्रीमद् भागवत कथा का पूजन करने के बाद कथा व्यास प्राण वल्लभ महाराज का फतेहसागर अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी द्वारा साफा पहनाया गया वहीं सेवाभावी अशोक जोशी, सत्यनारायण दवे, नंदकिशोर दवे, विक्रान्त दवे, सूरज बोहरा, मधुसूदन दवे, रमेश व्यास, गंगादत्त ओझा द्वारा माल्यार्पण किया गया। वहीं श्रीमद् भागवत कथा की सुबह की आरती के लाभार्थी श्रीमाली ब्राह्मण समाज गुलाब सागर फतेहसागर बने। श्रीमाली ने बताया कि कथा स्थल में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के 14 गौत्र की कुलदेवियां व कुलदेवता के दर्शन हो रहे है।
कथा व्यास प्राण वल्लभ महाराज ने कथा वाचन के दूसरे दिन सृष्टि की उत्पति के बारे में विस्तार से बताया। इसी कड़ी में बताया कि भगवान अमीर गरीब का भाव नहीं रखते भगवान कृष्ण तो सुदामा द्वारा चावल खिलाने से भी प्रसन्न हो गए। उसके बाद शिव पार्वती की कथा सुनाई वहीं शिव पार्वती की जयमाला का भव्य आयोजन हुआ। उसके बाद शिव पार्वती ने नृत्य कर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया भी भक्ति द्वारा शिव पार्वती पर पुष्प वर्षा की। कथा में शिव पार्वती की झांकी में शिव श्रीमती पूर्णिमा जोशी एवं पार्वती सिंपी दवे बनी। कथा में भजनों की सरिता भी बहाई जिसमें हमारे साथ रघुनाथ… किस बात की चिंता, गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो… इत्यादि से श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया। सचिव मधुसूदन दवे ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मुख्य यजमान, यजमान, भामाशाहों के साथ अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान हरिद्वार, अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर (आरोग्य भवन जोधपुर), श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, नंदन वन प्रखंड, हाऊसिंग बोर्ड, बासनी व श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट के साथ समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु के तन मन धन के सहयोग से भव्य आयोजन हो रहा है।
श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान पुखराज दवे – श्रीमती प्रिया दवे दीन हवेली महामंदिर, वीडियो फोटो ग्राफी भामाशाह रमेश व्यास – भारती व्यास अशोक नगर महामंदिर, मूल पाठ यजमान डॉ. राकेश जोशी उनाव (यू.पी.), कृष्ण जन्मोत्सव यजमान श्रीमती नित्या – प्रदीप ओझा हजारी चबूतरा ब्रह्मपुरी, रूक्मिणी विवाह यजमान श्रीमती चक्षु – सुरेश श्रीमाली हाईकोर्ट कॉलोनी, यज्ञ सामग्री यजमान श्रीमती बीना – सत्यनारायण दवे लक्ष्मी नगर, पूजन एवं प्रसाद यजमान श्रीमती लीला – परम श्रद्धेय सेवाभावी सत्यनारायण बोहरा रातानाड़ा, पुष्प व फूलमाला यजमान उमाशंकर श्रीमाली – श्रीमती शारदा श्रीमाली अध्यक्ष महिला मण्डल फतेहसागर, शोभा यात्रा भामाशाह श्रीमती रश्मि – रवि श्रीमाली गुलजार नगर एवं श्रीमती नयना – पं. चंद्रशेखर दवे प्रधानाध्यापक गुलजार नगर, पांच ब्राह्मण भोज यजमान श्रीमती पुष्पा
शर्मा शिव शक्ति नगर महामंदिर, चाय भामाशाह श्रीमती इंद्रा शर्मा रातानाड़ा, झांकी भामाशाह श्रीमती कल्पना – श्री राजेन्द्र जी तुलसीदास जी दवे गुलजार नगर व श्री कमल जी ठाकुर होटल प्रतीक सरदारपुरा, कृष्ण जन्मोत्सव मिश्री मक्खन के भामाशाह पं. श्री रमेश दवे, दो दिन प्रसाद वितरण सेवाभावी श्री अशोक जी जोशी, आरती यजमान श्री सुभाष दवे सुपुत्र श्री शिव प्रताप जी दवे ज्वाइंट रजिस्ट्रार हाईकोर्ट शिव शक्ति नगर, श्रीमती सुशीला गणपतलालजी की स्मृति श्री देवेन्द्र जी व्यास, गजेन्द्र जी व्यास बड़लो का चौक जोधपुर, कथा में सहयोगी स्व. रमेश जी जोशी परिवार, अशोक दवे बने।
कथा के दूसरे दिन मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे, यजमान श्रीमती भारती – रमेश व्यास, श्रीमती सरला – कैलाश चंद्र बोहरा, श्रीमती शारदा – उमाशंकर श्रीमाली, 
सेवाभावी अशोक जोशी, महामंदिर अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, फतेहसागर अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी, सत्यनारायण दवे, कैलाश चंद्र बोहरा, मधुसूदन दवे, रमेश व्यास, नंदकिशोर दवे, मधुसूदन दवे, रमेश व्यास, गंगादत्त ओझा, ओम प्रकाश दवे, रवि श्रीमाली, पं. विरेन्द्र राज जोशी, विक्रान्त दवे, सूरज बोहरा, सत्यनारायण बोहरा, संतोष व्यास, कैलाश त्रिवेदी, तेजप्रकाश दवे, अनिल दवे, डॉ. नरेन्द्र दवे के साथ मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती शारदा, श्रीमती कामाक्षा, श्रीमती रेखा दवे, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, श्रीमती संगीता दवे महिला अध्यक्ष महामंदिर, श्रीमती सिंपी दवे, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती स्नेहलता जी दवे, श्रीमती अंजना जोशी, श्रीमती निर्मला दवे, श्रीमती भारती दवे, श्रीमती जया जोशी, श्रीमती वीणा, जिज्ञासा दवे के साथ सैकड़ों बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।










