सोजत : नगरपालिक स्थित खाटू श्याम मंदिर में फागोत्सव 1 मार्च को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपालिक स्थित खाटू श्याम मंदिर में फागोत्सव आज
सोजत सिटी
नगरपालिका स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार दोपहर 2 बजे फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।सोजत रोड के राधे रानी महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बीच फूलों संग होली खेली जाएगी।गौरतलब है कि महिला मंडल क्षेत्र में निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक सेवाएं देता आ रहा है तथा समय-समय पर निःशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी करता है।मंडल की विशेषता यह है कि कार्यक्रमों में प्राप्त सहयोग राशि को पूर्णतः गौ सेवा के लिए समर्पित किया जाता है। फागोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें