सोजत में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, आपसी समझाइश से हुआ प्रकरणों का निस्तारण
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’
सोजत। स्थानीय न्यायालय परिसर में माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हेतु गठित बैंचों में प्रथम बेंच श्रीमती रेखा रानी एडीजे सोजत की अध्यक्षता व सदस्य के रूप में आनन्दीलाल भाटी अधिवक्ता व मोहनलाल सूत्रकार नायब तहसीलदार सोजत तथा द्वितीय बेंच में एजेएम श्रीमती कायनात शेख एवं सदस्य के रूप में अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार व्यास द्वारा प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को जरिये राजीनामा प्रकरणों के निस्तारण के लिये समझाईश की गई।
इस लोक अदालत में 1623 प्रि लिटिगेशन व 653 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण रखे गये जिनमें से 902 प्रि-लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुए 606491/- रूपये की अवार्ड राशि तथा 226 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुये 11989754/- रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई।
लोक अदालत में विवाह विच्छेद के प्रकरण में आपसी समझाइश से दोनों पति पत्नी के बीच सहमति से प्रकरण का निस्तारन किया गया। जहां दोनों ने एक दूसरे को माला और मीठा मुंह कराकर एक दूसरे का पुनः हाथ थामा।
लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों में पेनल अधिवक्ता मुजीबुर्रहमान टाक, अशोक गहलोत, नावेद खान, नरेन्द्र सेन, अभिषेक व्यास, दुर्गाराम चौधरी, गजेन्द्र दवे, देवाराम परिहार, जितेन्द्र परिहार, महावीर मेवाड़ा, एसपी व्यास, विक्रमसिंह, जय तंवर, महेन्द्र चौधरी, प्रतिभा गुप्ता आदि अधिवक्तागण, वित्तियों संस्थाओं के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारी नेहा भाटिया, कैलाश चितारा, माणकलाल, महेश कुमार, ओमप्रकाश, बालाराम, लोकेश टाक, दीक्षा चौधरी, सुरज सिंह और तालुका विधिक सेवा समिति के मुकेश जांगिड़, दुलीचन्द कुमावत, अशोक राव, सुनील आदि का सराहनीय सहयोग रहा।









