मेहर परिवार के स्वागत समारोह में दिखा सामाजिक सौहार्द, जनप्रतिनिधियों का किया बहुमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेहर परिवार के स्वागत समारोह में दिखा सामाजिक सौहार्द, जनप्रतिनिधियों का किया बहुमान

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’

सोजत। राजस्थानी मेहमाननवाजी और आपसी भाईचारे के वातावरण में मुस्लिम समाज के प्रमुख समाजसेवी बाबुखां मेहर की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खां बुधवाली एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह में नगर पालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर, उपाध्यक्ष राकेश पंवार, एडीजे रामदेव सिंह सांदू, पीर सैय्यद जुल्फिकार अली, पीर सैय्यद साजिद अली, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर, पाली जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, पाली उपमहापौर मेहबूब टी, सोजत ओकाफ कमेटी के सचिव मोहम्मद यासीन छिपा एवं सोजत नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पालरिया उपस्थित रहे। युवा नेता प्रफुल्ल ओझा, पार्षद इरफान खान, अमजद खान, नासिर सिलावट, नरेश बबलू और राहुल राठौड़ सहित नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी समारोह में भाग लिया। हाड़िया कुआ, सोजत एवं जोधपुर निवासी मेहर परिवार के सदस्य भी आयोजन में शामिल हुए।

आयोजक बाबुखां मेहर, असलम मेहर एवं यासीन मेहर ने अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत-सत्कार किया। उपस्थित अतिथियों ने सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान की भावना से आयोजित समारोह की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रशीद गौरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *