प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर में 20 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, संतुलित आहार, नियमित जांच तथा सुरक्षित प्रसव के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ. देवी सिंह चौधरी, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. हिमांशी चौधरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक गहलोत ने गर्भवती महिलाओं की जांच की।
शिविर में डॉ. ओमप्रकाश सीरवी, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक बाबू सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती भावना, वरिष्ठ तकनीकी सहायक भगाराम जयपाल, नर्सिंग ऑफिसर भगवान सिंह, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती जयश्री व श्रीमती वर्षा देवी तथा आरएमएनसीएच एवं परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में मदनलाल ने भी सहयोग प्रदान किया।









