रेपड़ावास में नशा मुक्त भारत अभियान एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेपड़ावास में नशा मुक्त भारत अभियान एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

सोजत । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपड़ावास में नशा मुक्त भारत अभियान एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं 15 शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के खर्ची के रूप में ब्रह्माकुमारी बहनों को सदैव नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिया। साथ ही मोबाइल के अत्यधिक उपयोग एवं पैकेट फूड से स्वयं की रक्षा करने का भी वचन लिया।

इस अवसर पर बीके आरती दीदी ने रक्षाबंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि सच्ची रक्षा केवल बाहरी बंधन से नहीं, बल्कि बुराइयों एवं व्यसनों से स्वयं की रक्षा करने से होती है। बीके कविता दीदी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को रक्षासूत्र बांधकर नशामुक्त एवं श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार सहित शिक्षकगण नरेन्द्र सिंह, अर्जुन लाल, प्रेमगिरी, रजनीश, पेमा राम, तुलसाराम, बंसीलाल, अरविंद एवं परवीन बानो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें