सोजत में महिलाओं ने श्रद्धा-उल्लास से मनाया ऊभ छठ पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में महिलाओं ने श्रद्धा-उल्लास से मनाया ऊभ छठ पर्व

सोजत। शहर में बुधवार को महिलाओं ने पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ ऊभ छठ पर्व मनाया। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

दिनभर व्रत-उपासना के बाद शाम को महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर विभिन्न मंदिरों – पूजा स्थलों पर पहुंचीं। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन कर पर्व से जुड़ी कथा का श्रवण किया तथा चंद्र दर्शन के बाद व्रत की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

ऊभ छठ को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों में देर शाम तक धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें