जीवदया की भावना लेकर नादाणा जोधान पहुंचा चेन्नई का जैन युवा संघ
रूपमुनि सार्वजनिक गौशाला में 140 सदस्यों का ढोल-धमाकों से स्वागत, गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। जीवदया और गौसेवा का संदेश लेकर अखिल भारतीय श्री मरूधर केसरी जैन युवा संघ, ताम्बरम सर्कल (चेन्नई) का करीब 140 सदस्यों का संघ नादाणा जोधान (जवाली) स्थित श्री रूपमुनि सार्वजनिक गौशाला पहुंचा। संघ के गौशाला आगमन पर ट्रस्ट मंडल की ओर से ढोल-धमाकों के बीच आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों का साफा, शॉल, दुपट्टा एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।
चेन्नई से आए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ट्रस्ट मंडल के सदस्यों के साथ गौशाला का निरीक्षण कर यहां संचालित गौसेवा एवं जीवदया के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंश की सेवा होते देख संघ के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और ऐसे पुण्य कार्यों में समाज की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
संघ के सदस्यों ने गौसेवा करते हुए गायों को हरा घास एवं लापसी खिलाई। साथ ही जीवदया के उद्देश्य से गौशाला में गायों की सेवा, चारे एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए बढ़-चढ़कर राशि प्रदान की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को पुण्य कार्य माना गया है। मूक प्राणियों के प्रति दया, करुणा और सेवा की भावना समाज में मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करती है।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष चम्पकलाल चंदेल, उपाध्यक्ष दिनेश बी. भलगट व दिनेश एम. भलगट, महामंत्री छगनलाल मेवाड़ा, सलाहकार (मार्गदर्शक) नथमल गांधी सीए एवं कोषाध्यक्ष केवलचंद गांधी, अमरसिंह सिसोदिया, झुमरलाल भलगट, जयन्तीलाल गांधी, खेमचंद बोहरा, रमेश भलगट, पूर्व प्राचार्य डॉ. नारायणसिंह राठौड़, अरुण गांधी, मनसुख भलगट, प्यारेलाल चाणोदिया, भंवरलाल सिंघवी, गौतमचंद बोहरा, प्रकाश गुगलिया, मनोज सेठिया, शान्तिलाल गांधी, प्रकाश गांधी, अशोक भलगट, वनाराम माली, संजय जैन, लोकेश जैन, देवेन्द्र सोनी एवं भरत गांधी सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लिया।
गौशाला ट्रस्ट मंडल ने चेन्नई से पहुंचे संघ के सदस्यों की जीवदया एवं गौसेवा के प्रति भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान गौशाला परिसर सेवा, सद्भाव और जीवदया की भावना से सराबोर नजर आया।










