सोजत में 17 व 19 वर्षीय क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन कई टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में 17 व 19 वर्षीय क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन कई टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर-1, सोजत में 17 व 19 वर्षीय छात्र वर्ग की क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में संयोजक संस्थाप्रधान श्रीमती वीणा यादव, पर्यवेक्षक योगेश सुरेडिया, मुख्य अतिथि रामकिशोर राठौड़ एवं गोविन्द राम उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों की विभिन्न विद्यालयी टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में न्यू मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री सोजत रोड, डीपीएस इंटरनेशनल सोजत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा, सैनी सेकेंडरी स्कूल सोजत रोड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झुपेलाव तथा आर.के. मेमोरियल सोजत रोड ने अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रमसिंह कोलपुरा ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले रविवार प्रातः 8.30 बजे से खेले जाएंगे। 19 वर्ष आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल झुपेलाव और पीएम श्री सोजत रोड तथा दूसरा सेमीफाइनल खोखरा और पीएम श्री सोजत सिटी के बीच होगा। इसी प्रकार 17 वर्ष आयु वर्ग में पहला सेमीफाइनल आर.के. मेमोरियल और डीपीएस स्कूल के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सैनी सोजत रोड तथा न्यू मॉडर्न बागावास के मुकाबले की विजेता टीम मैदान में उतरेगी।

प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में राजेन्द्र सिंह, प्रकाश जोशी, जितेन्द्र कुमार, शक्तिसिंह राठौड़, अनोप सिंह, गजेन्द्र सिंह, मुकेश दवे, भैराराम, राजेन्द्रसिंह हिंगावास, नरेश कुमार, सुरेन्द्रसिंह, पंकज शर्मा व सोनू सहित शारीरिक शिक्षक निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें