सोजत नगरपालिका चुनाव: भाजपा से पार्षद पद के दावेदारों ने जताई उम्मीदवारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत नगरपालिका चुनाव: भाजपा से पार्षद पद के दावेदारों ने जताई उम्मीदवारी

कुल 40 वार्ड के लगभग 180 दावेदारों से लिए आवेदन, टिकट को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल की ओर से पाली रोड स्थित माहेश्वरी भवन में पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन एवं संबंधित वार्ड की जानकारी ली गई। इस दौरान विभिन्न वार्डों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

नगरपालिका चुनाव प्रभारी अर्जुनराम पुरोहित, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, भाजपा जिला महामंत्री नारायण कुमावत, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल ओझा, आवेदन संग्रहण प्रभारी प्रताप सिंह तथा मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर की मौजूदगी में दावेदारों से आवेदन लिए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने दावेदारों से उनके वार्ड की राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति सहित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

सुबह 10 बजे से शाम तक चली प्रक्रिया के दौरान दावेदारों और उनके समर्थकों की आवाजाही से माहेश्वरी भवन में चुनावी माहौल नजर आया। प्रदेश एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक भी उपस्थित रहे।

भाजपा सोजत मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेर एडवोकेट ने बताया कि नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्षद पद के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए गए हैं। दावेदारों की ओर से उम्मीदवारी सामने आने के साथ ही अब शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा टिकट को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें