धीनावास में बाबा रामदेव का दो दिवसीय का भव्य मेला आज से 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धीनावास में बाबा रामदेव का दो दिवसीय का भव्य मेला आज से 

सोजत। धीनावास स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर में 26वां भव्य मेला 22 व 23 अगस्त को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित होगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

धीनावास के पूर्व सरपंच परमेश्वर खत्री ने बताया कि 22 अगस्त शनिवार को प्रातः 9.15 बजे ध्वजारोहण के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसी दिन भजन कलाकार संदीप संजू, कविता पंवार एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 9 बजे से बाबा रामदेवजी का ब्यावला का आयोजन होगा, जिसमें नेमाराम पाचूंडा एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देगी। दूसरे दिन 23 अगस्त रविवार को प्रातः 9.15 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें भजन सम्राट गजेन्द्र राव एंड पार्टी, जोधपुर तथा मनोज रिया एंड पार्टी, दिल्ली बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। मंच संचालन राजू पंडित करेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मेले और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजन बाबा के मंदिर व श्री ब्रह्म क्षत्रिय स्वामी अकेलानन्द सरस्वती समाधि स्थल परिसर में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें