अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास की कमान फिर सुरेंद्र त्रिवेदी के हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास की कमान फिर सुरेंद्र त्रिवेदी के हाथ

सोजत। अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र त्रिवेदी धुंधला लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी महेंद्र बोहरा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्यामलाल व्यास ने निर्वाचन की जानकारी दी। त्रिवेदी के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर है। समाज के गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में न्यास धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को और गति देगा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश ओझा, पंकज त्रिवेदी, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, चेतन व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता व्यास, मुकेश ओझा, प्रफुल्ल ओझा, अशोक माहुडा, जितेंद्र श्रीमाली, सुरेंद्र व्यास, आचार्य पं. हिंद प्रकाश ओझा, नरेंद्र दवे, महेश ओझा, अनिल ओझा, नवीन जोशी, युवा मंडल अध्यक्ष पुनीत दवे, हेमलता श्रीमाली, हरिगोपाल श्रीमाली, हरीश व्यास, ओमप्रकाश जोशी, देवेंद्र त्रिवेदी, दुष्यंत, मुकेश व रोहित जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों ने त्रिवेदी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें