नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

कांग्रेस नेता निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी, चुनावी तैयारियों व स्थानीय मुद्दों पर हुआ मंथन

सोजत। आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर सोजत शहर व सोजत रोड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के साथ ही कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव को लेकर राय एवं सुझाव लिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर की स्थिति, स्थानीय जनसमस्याओं तथा चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर फीडबैक लेते हुए संगठन को मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने पर चर्चा की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री विजेंद्र चौधरी, ब्लॉक महामंत्री गोविंद दवे, नगर अध्यक्ष संपत कुमावत आदि भी मौजूद रहे। बैठक में नगरपालिका क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों, जनसमस्याओं एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही पार्टी संगठन को वार्ड स्तर पर सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें