सोजत के नए पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील ने संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत के नए पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील ने संभाला कार्यभार

श्रीगंगानगर से स्थानांतरित होकर आए 2019 बैच के आरपीएस अधिकारी

सोजत। पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत सोजत के नए पुलिस उप अधीक्षक के रूप में प्रतीक मील ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। झुंझुनूं निवासी मील 2019 बैच के राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी हैं। उनका श्रीगंगानगर से स्थानांतरण कर सोजत वृत्ताधिकारी के पद पर पदस्थापन किया गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही मील ने सोजत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

वहीं, सोजत में अब तक पुलिस उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत रतनाराम देवासी का स्थानांतरण बाली किया गया है। उन्हें बाली वृत्ताधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें