नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक सम्पन्न
आचार संहिता व चुनाव सामग्री के मुद्रण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की आवश्यक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आदर्श आचार संहिता की पालना एवं राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर की गाइडलाइन के अनुरूप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127-क के तहत चुनाव संबंधी प्रचार सामग्री के मुद्रण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में सोजत उपखंड क्षेत्र के प्रिंटिंग प्रेस संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान चुनाव शाखा से प्रभारी शिक्षाविद् मोहम्मद रफीक, मनोहर पालड़िया एवं सुरेंद्र सिंह लखावत सहित संबंधित प्रेस संचालक उपस्थित रहे।









