बिलावास में सात दिवसीय अखंड हरि कीर्तन महोत्सव आज से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलावास में सात दिवसीय अखंड हरि कीर्तन महोत्सव आज से

सोजत। धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकटवर्ती बिलावास ग्राम में सात दिवसीय अखंड हरि कीर्तन महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार, 20 अगस्त को होगा। श्रीचारभुजा मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्रीचारभुजा महाराज मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

आयोजक मंडल के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ श्रावण सुदी अष्टमी, 20 अगस्त को होगा तथा धार्मिक आयोजन श्रावण सुदी चतुर्दशी, 27 अगस्त तक चलेगा। सात दिनों तक मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन की गूंज रहेगी। श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान श्रीहरि का स्मरण, आराधना एवं संकीर्तन कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।

महोत्सव के दौरान भक्तिमय वातावरण में हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं श्रद्धामय बनाने के लिए श्रीचारभुजा मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से तैयारियां की गई हैं। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बिलावास सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें