सोजत में नगरपालिका आम चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में नगरपालिका आम चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

 

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति सोजत के वीसी कक्ष में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सोजत रवि प्रकाश ने की।

बैठक में नगरपालिका आम चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। रिटर्निंग अधिकारी रवि प्रकाश ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एसडीएम रवि प्रकाश ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करें और सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करें। चुनावी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

चुनाव शाखा प्रभारी शिक्षाविद् मोहम्मद रफीक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सोजत के तहसीलदार कूप सिंह पंवार, विकास अधिकारी सुरेश कविया, अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा, थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, सहित ब्लॉक के विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें