ओबीसी आयोग के सर्वे आंकड़ों को लेकर रावणा राजपूत समाज में रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओबीसी आयोग के सर्वे आंकड़ों को लेकर रावणा राजपूत समाज में रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

सोजत। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए सर्वेक्षण आंकड़ों को लेकर रावणा राजपूत समाज सोजत तहसील में गहरा असंतोष व्याप्त है। शुक्रवार को रावणा राजपूत समाज सोजत तहसील संगठन ने तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी सोजत को एक ज्ञापन सौंपा गया।

विस्तृत जानकारी देते हुवे महासचिव मदन सिंह इंदा ने बताया कि आयोग द्वारा दर्शाये गए आंकड़े वास्तविक जनसंख्या की तुलना में बेहद कम हैं। रावणा राजपूत समाज के संबंध में जो आंकड़े सामने आए हैं वे उसकी वास्तविक संख्या के पांचवें हिस्से तक भी नहीं पहुंचते हैं। इससे सर्वेक्षण की पूर्णता , पद्धति एवं विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े होते हैं। इस मौके तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला, महासचिव मदन सिंह इंदा, मुकन सिंह सरदारपुरा, चेतनपाल सिंह सौलंकी, पूर्व पार्षद गणपत सिंह सांखला, सुरेंद्र सिंह राठौड़,पर्वत सिंह पंवार, नरपत सिंह मेव, भवानी सिंह बगड़ी नगर, महेन्द्र सिंह,रतन सिंह सांडिया, कुलदीप सिंह , पप्पू सिंह भोजावास, नरपत सिंह दैया, दिनेश सिंह चौहान, यशवेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, संतोष सिंह, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह बगड़ी,जीवन शर्मा सहित समाज बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *