ताराचंद टाक को सैनी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजबंधुओं ने किया अभिनंदन
सोजत। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, पश्चिम राजस्थान में सोजत निवासी ताराचंद टाक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाजबंधुओं में हर्ष का माहौल रहा। समाजबंधुओं ने टाक का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के बड़ा बास चौधरी गोरधन लाल गहलोत, मास्टर ओमप्रकाश कच्छवाह, नारायण लाल परिहार, रामचंद्र सोलंकी, जगदीश परिहार, खींवराज सांखला, धूलाराम परिहार, गोपाल परिहार, लक्ष्मण पालरिया, टेंट एसोशिएसन के चेयरमैन मुकेश टाक, अध्यक्ष प्रकाश गहलोत, प्रकाश घांची, कैलाश पंवार, राकेश प्रजापत, फाउलाल परिहार, सूजाराम राठौड़, भगाराम सीरवी, दुर्गेश पंवार, माधुलाल माली, रवि शर्मा आदि सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
समाजबंधुओं ने कहा कि ताराचंद टाक को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से सोजत के समाजबंधुओं में खुशी है। उन्होंने विश्वास जताया कि टाक समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस दौरान उपस्थित जनों ने टाक का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।










