बांसिया विद्यालय में हरियाली अमावस्या पर हुआ वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांसिया विद्यालय में हरियाली अमावस्या पर हुआ वृक्षारोपण

पेड़ धरती का श्रृंगार हैं, इनके संरक्षण से पर्यावरण रहता संतुलित – प्राचार्या वर्मा

सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसिया में हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत हरियाली अमावस्या के अवसर पर बुधवार को विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान श्रीमती सरस्वती वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित कर विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर करीब 150 छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए।

संस्था प्रधान श्रीमती सरस्वती वर्मा ने विद्यार्थियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार हैं तथा इनके संरक्षण से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रशासक बाबूलाल सीरवी, एसडीएमसी सदस्य हुसैन खां, कालूराम सीरवी, गोविन्द सिंह राठौड़, दिलीप कुमार राखेचा, ओमप्रकाश तंवर, मोहन सिंह लखावत, नोरतमल, संजू कंवर, सुशीला चौधरी, ऋतु वैष्णव, रमेश नाथ, रूपाराम सीरवी, देवेन्द्र कुमार देवासी, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवाराम एवं चेतन प्रकाश सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।

विद्यालय के वृक्षारोपण प्रभारी, शिक्षक एवं पर्यावरणविद् मोहन सिंह लखावत ने बताया कि नर्सरी से 150 पौधे लाए गए, जिनमें नीम, खारी बादाम, अर्जुन, गुलमोहर एवं शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इनका विद्यालय परिसर में रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें