सोजत में गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ आज
सोजत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश का पूजन एवं कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से संत रविदास के समानता, सेवा, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
भाजपा सोजत मंडल के तत्वावधान में 13 अगस्त, गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे केवल अपरोक्ष आश्रम, मेला चौक, सोजत में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान कलश वंदन, समरसता दीपोत्सव, संत संपर्क, छात्रावास संपर्क तथा समरसता संवाद कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे, भाजपा सोजत मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर एवं केवल अपरोक्ष आश्रम के संत प्रवर डॉ. ओम आचार्य महाराज सहित विभिन्न गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मंडल के महामंत्री व कार्यक्रम के संयोजक हीरालाल कांठेड़ तथा सहसंयोजक उपाध्यक्ष नरपत सिंह सोढ़ा एवं पं. जितेन्द्र व्यास के अनुसार कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर समरसता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।









