सोजत में नगर निकाय चुनाव तैयारियों पर राजनीतिक दलों की बैठक आज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में नगर निकाय चुनाव तैयारियों पर राजनीतिक दलों की बैठक आज 

सोजत। आगामी नगर निकाय आम चुनाव–2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, सोजत) रवि प्रकाश की अध्यक्षता में यह बैठक 6 अगस्त गुरुवार सायं 5 बजे स्थानीय नगर पालिका सभागार में आयोजित होगी।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार बैठक में नगर निकाय चुनाव से संबंधित आवश्यक विषयों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं समन्वय बिंदुओं पर भी चर्चा होगी।

प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर निर्वाचन संबंधी तैयारियों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है। बैठक को आगामी नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें चुनावी व्यवस्थाओं और विभिन्न प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *