सोजत के तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत के तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत

सोजत।

स्थानीय रामेलाव तालाब में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान फुरकान शाह पुत्र अल्लादीन शाह उम्र 20 वर्ष निवासी सोजत सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का मकान तालाब की पाल के समीप स्थित है।

प्राप्त जानकारी अनुसार युवक के तालाब में गिरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों एवं समाजसेवी तैराक युवकों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी देर तक चले अथक प्रयासों के बाद तालाब की पाल के निकट से युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को पुलिस की मौजूदगी में राजकीय अस्पताल, सोजत की मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रेस्क्यू अभियान में इमरान छीपा, हुसेन भाई, मंजूर रंगरेज, राजू सिद्दीकी, मास्टर गणपत लाल माली एवं थानाराम सहित अन्य युवकों ने साहस, तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें