वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड का जुलाई मासिक समागम सम्पन्न, सामाजिक सेवा गतिविधियों की सराहना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड। वरिष्ठ नागरिक समिति, सोजत रोड का जुलाई माह का मासिक समागम अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समिति के सचिव अशोक जांगला ने बताया कि समिति द्वारा नाथूसिंह राठौड़ एवं रतनलाल मेवाड़ा के संयोजकत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगातार 2 माह 11 दिवस तक रेल यात्रियों के लिए कैम्पर के माध्यम से शीतल पेयजल की ग्रीष्मकालीन सेवा उपलब्ध कराई गई, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।

उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों के लिए भोलाराम नायक एवं नेमीचंद पावेचा के संयोजकत्व में वन भ्रमण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. वासुदेव सांखला ने गौशाला भ्रमण के अपने संस्मरण साझा करते हुए सेवा एवं संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में जुलाई माह में जन्मदिन वाले वरिष्ठ सदस्यों धन्नाराम टेलर, हेमाराम सोलंकी, प्रकाश चन्द्र सिंगारिया, पारसमल मेवाड़ा, गिरधारीलाल गोयल एवं साधना पोरवाल का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

समिति के संरक्षक नवरतनमल शर्मा ने गणेश मंदिर एवं अस्पताल मोड़ के बीच सड़क पर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग रखी। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश लड्ढा ने आगामी चुनाव संबंधी आवश्यक जानकारी सदस्यों को प्रदान की।

समागम में बड़ी संख्या में महिला सदस्याओं राधा माहेश्वरी, शकुंतला शर्मा, उषा मेहता, इंद्रा प्रजापति, सुशीला सोनी, शकुंतला जांगला, माधुरी पोरवाल एवं हेमलता मोदी सहित डॉ. पोकरराम सीरवी, रतनलाल प्रजापति, महेन्द्र मोदी, किशनचंद गुलेच्छा, निर्मल मोदी, सुरेश पोरवाल, हरिसिंह भायल, श्यामलाल पलोड़ तथा अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

समागम का समापन समाज सेवा, जनकल्याण एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में निरंतर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।

ARVIND KUMAR
Author: ARVIND KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *