मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर परिंडे लगा लिया सेवा का संकल्प
भाजपा सेवा और राष्ट्र निर्माण का महाअभियान – बगड़ी

सोजत ।
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा सोजत मंडल द्वारा सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार सायं मरूधर केसरी पार्क में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाए गए तथा गौसेवा के तहत गायों को गुड़ खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर जयपुर से पधारे भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना संगठन की कार्य संस्कृति का परिचायक है।
प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता राजेश तंवर ने कहा कि मनुष्य जीवन प्रभु का उपहार है, इसे सेवा कार्य में लगा कर पुण्य अर्जित करना चाहिए। इसी में मनुष्य जीवन की सार्थकता है।
उदयपुर सह जिला प्रभारी जुगल किशोर निकुम ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक सरोकारों को और अधिक मजबूत करते हैं।
भाजपा महामंत्री एडवोकेट हीरालाल कांठेड़ के अनुसार कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, श्याम लाल गहलोत, महावीर अखावत, मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, कीर्ति तंवर, तरुण सोलंकी, उपाध्यक्ष दीपक पंवार, महेंद्र टांक, जितेन्द्र कुमार व्यास, कवि नवनीत राय रुचिर, ओम प्रकाश चौहान, नरपत सिंह राव, राकेश भटनागर, उगम राज सांखला, राकेश खींची, राजेंद्र शर्मा, श्याम सिंह चौहान, श्रवण देवासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









