मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प

सोजत में 5 महिलाओं सहित 51 युवाओं ने किया 51 युनिट स्वैच्छिक रक्तदान

सोजत।

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय, सोजत में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के निर्देशन तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 5 महिलाओं सहित कुल 51 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए नया जीवन बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है तथा 51 यूनिट रक्तदान अनेक जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए संजीवनी सिद्ध होगा। भाजपा उदयपुर सहप्रभारी जुगल किशोर निकुम ने कहा कि “रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन का अमूल्य उपहार देना है।” उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाने के साथ युवाओं को भी प्रेरित करते हैं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों की भावना भी सुदृढ़ होती है।

रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री तरुण सोलंकी ने बताया कि शिविर में जिला उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी व श्यामलाल गहलोत, ज़िला मंत्री महावीर अखावत, चाड़वास मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, श्रीमती कीर्ति तंवर, मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेड़, सोजत विधानसभा संयोजक उगमराज सांखला, उपाध्यक्ष दीपक पंवार, मंत्री राकेश भटनागर , जितेंद्र व्यास, ओमप्रकाश चौहान, कवि नवनीत राय ‘रुचिर’, महेंद्र टाक, नरपत सिंह राव, उगमराज सांखला, राकेश खींची, राजेंद्र शर्मा, श्याम सिंह चौहान, श्रवण देवासी सहित नवीनेश सोलंकी, विकास सांखला, अशोक पंवार, चेतन, चिंटू, हर्ष, किशन गहलोत, रमेश भाटी, विनोद भाटी, गणपत बोराणा, दिनेश, सुंदर एवं अन्य कार्यकर्ता तथा रक्तदाता उपस्थित रहे। शिविर के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें