राष्ट्रीयता की भावना से कार्यकर्ता संगठन की सेवा करे – डॉ. चतुर्वेदी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत ।

राजस्थान सरकार के राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी के सोजत आगमन पर पूर्व काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे की अगुवाई में भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भावभीना अभिनंदन किया गया । इस मौके चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीयता की भावना से संगठन की सेवा करने पर बल दिया । पूर्व मंत्री दवे ने डॉ. चतुर्वेदी का साफा, दुपट्टा व माल्यार्पण से बहुमान किया ।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. चतुर्वेदी का अभिनंदन कार्यक्रम पूर्व मंत्री दवे के निवास पर किया गया । जहां अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, युवा नेता प्रफुल्ल ओझा, महामंत्री हीरालाल काठेड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, उपाध्यक्ष  पं. जितेंद्र व्यास, पार्षद योगेश लक्की जोशी, मंडल मंत्री राकेश भटनागर, डॉ महेश सोनी, राकेश खींची, राजेंद्र शर्मा, रामगोपाल, नरपत राव, दिनेश देवासी, गोपी किशन, नारायण लाल परिहार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें