
सोजत में गोपुत्र सेना ने रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया
रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा – रवि प्रकाश
सोजत।
गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह के 41वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गोपुत्र सेना सोजत द्वारा राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तवीरों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 21 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है।
इस अवसर पर भामाशाह अनोपसिंह लखावत, समाजसेवी विकास टाक, डॉ. राजेश गुप्ता एवं सक्षम के प्रदेश अधिकारी सुरेश मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में गोपुत्र सेना के प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मदन सिंह जोधा राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उणेचा, जिला संरक्षक भरत वैष्णव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा, जिला संगठन मत्री दिनेश चितारा, जिला प्रचारक अमन सोनी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खींची, जिला महासचिव चेतन मेवाडा, नगर अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह, नरेश अग्रवाल, मोहित मेवाड़ा, ओमप्रकाश मेवाड़ा, दिनेश खींची, चंदन सिंह राणावत, सोजत तहसील अध्यक्ष चेनराज टांक, मारवाड़ तहसील अध्यक्ष भेराराम प्रजापत, रमेश दमामी आदि गौ पुत्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।









