सोजत में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पांच दिवसीय महाकुंभ की तैयारियां आरंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत ।

सोजत में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पांच दिवसीय महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

पंच दिवसीय महाकुंभ का आगाज एकादशी 25 जुलाई शनिवार से होगा एकादशी प्रसादी के लाभार्थी नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार व्यास पुत्र भंवरलाल व्यास, अभिषेक, प्रियांशु एवं परिवेश व्यास, जैतारण होंगे । द्वादशी 26 जुलाई रविवार प्रसादी के लाभार्थी राजेंद्र प्रसाद पुत्र पृथ्वीराज दवे श्रीमती शीला दवे, रोहट होंगे ।

त्रयोदशी 27 जुलाई सोमवार को प्रसादी के लाभार्थी श्रीमती शांतिदेवी धर्मपत्नी स्व. संपतलाल दवे, तेजप्रकाश, हरिइच्छा, सौरभ दवे, श्रीमती सीमा प्रेम प्रकाश दवे, घाणेराव हाल बैंगलोर होंगे वहीं बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास एवं पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने बताया कि 27 जुलाई को बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास में रात्रि जागरण का आयोजन होगा एवं चतुर्दशी 28 जुलाई मंगलवार को बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास में प्रसादी के लाभार्थी आनंदीलाल, चिरंजीलाल, कांतिलाल दवे, जालोर होंगे।

आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी के मार्फत लेखक चेतन व्यास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई बुधवार महाप्रसादी के लाभार्थी प्रभाकरलाल, त्रिभुवनलाल बोहरा पुत्र सोहनलाल बोहरा महेंद्र बोहरा, जोधपुर होंगे। पांच दिवसीय महोत्सव में रुद्राभिषेक, धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ हवन तथा कई आयोजन होंगे। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता व्यास, हेमलता श्रीमाली, प्रमिला श्रीमाली, सीमा व्यास, नीलू व्यास ने बताया कि महिलाओं द्वारा भी महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में जागृति एवं अभिव्यक्ति क्षमता, रचनात्मक, सृजनात्मक क्षमता संवर्धन के कई सामूहिक आयोजन किए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें