सोजत में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने का लिया संकल्प 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत, 11 अप्रैल 2026।
गौमाता को राष्ट्रीय माता (राष्ट्रमाता) का सम्मान दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत शनिवार को नागणेची माता मंदिर, सोजत में सोजत एवं मारवाड़ तहसील की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक श्रद्धा, उत्साह और गौसेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।

बैठक में राज्य गौ-प्रचारक श्री गजेन्द्र सिंह एवं साध्वी प्रज्ञा गोपाल दीदी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। संत समाज के मार्गदर्शन में उपस्थित गौभक्तों ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य और आस्था का आधार है, इसलिए उसे राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना समय की मांग है। अभियान के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर जनसमर्थन जुटाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सोजत एवं मारवाड़ तहसील के बड़ी संख्या में गौपुत्र, गौभक्त एवं समाजसेवीजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों में दिनेश मेवाड़ा, मदन सिंह जोधा, बालकिशन उणेचा, चंदनसिंह, मोहित मेवाड़ा, सौरभ श्रीमाली, दिनेश चितारा, भेराराम प्रजापत, महेंद्र भारती, गौतम परिहार, मुकेश कच्छवाह, चंद्रप्रकाश खींची, कार्तिक त्रिवेदी, चेनराज टांक, धर्मेश गर्ग, अमन सोनी, कैलाश चावला, संजय परिहार, अर्जुन सेहवाज, लक्ष्मण प्रजापत, पंकज शर्मा, श्यामलाल, मुकेश पंवार, जीत बोराणा, कमलेश गहलोत, सुनील रावल, सोहन भारती, हेमाराम, चेतन मेवाड़ा, ललित सैन, पारसमल, विरमाराम देवासी सहित अनेक गौभक्त मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने गौसेवा, गौसंरक्षण और राष्ट्रमाता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें