सुमेरपुर/पाली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पद्मविभूषण स्व मुलायम सिंह यादव पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र नेताजी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्ष तेजराज यादव के निर्देशानुसार रणजीत सिंह यादव प्रदेश महामंत्री के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ नेता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें सम्भाग प्रमुख सुनील भाटी, जिला अध्यक्ष सूरज बोराणा, कारण चौहान, पप्पू भाई, विनोद गहलोत, प्रकाश बोराणा, रामजी सिंह यादव, किशन यादव, गोविंद परमार, जीतू परमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे रणजीत सिंह यादव प्रदेश महामंत्री के द्वारा नेता जी द्वारा किए गए संघर्ष की जानकारी दी।
नेताजी हमारे लिए केवल परिवार नहीं थे—वे संघर्ष का वह दीप थे जिसने करोड़ों कमजोर, गरीब, किसान-मज़दूर और नौजवानों के जीवन में उजाला किया।
उनकी सादगी, उनका अनुशासन, उनका अपार जनस्नेह—हर बार याद दिलाता है कि राजनीति जनता की सेवा का तप है, और यह मार्ग उन्होंने अपने पूरे जीवन से दिखाया।
आज भी जब किसी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठती है, तो सबसे पहले नेताजी की सीख, उनका साहस और उनका समाजवादी संकल्प याद आती है।










