

सोजत: अजय कुमार जोशी। स्थानीय उम्मेद गौशाला में आयोजित बैठक में सोजत महोत्सव समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पार्षद जोगेश ‘लक्की’ जोशी को समिति का अध्यक्ष तथा पार्षद भवानी शंकर सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में हितेन्द्र व्यास को कोषाध्यक्ष एवं राजेश अग्रवाल को सह सचिव बनाया गया।
बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही जिनमें वरिष्ठ नागरिक समिति, सोजत सेवा मंडल, पेंशनर समाज, भारत विकास परिषद, अभिनव कला मंच, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन, मानव सेवा समिति, टैंट किराया एवं डेकोरेशन एसोसिएशन तथा सेजल माता मंदिर मंडल सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर सोजत स्थापना के 972वें वर्ष प्रवेश को लेकर विशेष कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया। निर्णय लिया गया कि नवरात्रि स्थापना (22 सितम्बर) से लेकर सोजत स्थापना दिवस (आसोज सुदी नवमी) तक सेजल माता मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों पर भव्य सजावट की जाएगी। साथ ही नगर पालिका एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से विविध सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में समिति के 9 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें अनोपसिंह लखावत, पुष्पतराज मुणोत, लालचंद मोयल, महेंद्र मेहता, देवीलाल सांखला, गोरधन लाल गहलोत, भीखाराम प्रजापत, ताराचंद सैनी एवं माणकराज चौहान को शामिल किया गया।
सभी सदस्यों ने 5 सूत्री प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति जताई तथा आगामी आयोजनों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। बैठक में श्याम लाल व्यास, चेतन व्यास, उत्तुसिंह भाटी, सत्यनारायण गोयल, प्रकाश सोनी, रशीद गौरी, मोहन लाल राठौड़, डॉ. मुकेश टांक, कैलाश पंवार, श्याम सिंह चौहान, ओमप्रकाश मोहिल, जवरीलाल बौराणा, मदनलाल, पूनाराम आदि गणमान्य मौजूद रहे।










