*माहेश्वरी समाज भवन में हड्डियों संबंधी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत: अजय कुमार जोशी। माहेश्वरी समाज सोजत की ओर से रविवार को समाज भवन में हड्डियों संबंधी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग ने 60 से अधिक रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार प्रदान किया। डॉक्टर के साथ श्री दीपक भट्टड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र पेलोड, सचिव लोकेश राठी, उपाध्यक्ष बृजमोहन राठी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार लोहिया, सहसचिव रामकिशोर मालानी एवं कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन लड्ढा, सुनील राठी, सुशील पेलोड, राजेंद्र झवर आदि ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर डॉक्टर का आभार व्यक्त किया।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुँचे, जिनमें हरीश गहलोत, नाथूसिंह कविया, ब्रह्मप्रकाश मूंदड़ा, जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल रहे। शिविर की सराहना उपस्थित लोगों ने करते हुए इसे समाज के लिए लाभकारी बताया।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें