नरसिंहजी की भाखरी के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरसिंहजी की भाखरी के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर ने गुरुवार को नरसिंहजी की भाखरी के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां किए गए अतिक्रमण शीघ्र हटाने के लिए अधिशासी अधिकारी राघव सिंह मीणा को मौके पर ही निर्देश दिए।

तंवर ने चामुंडा माता भाखरी एवं नरसिंहजी की भाखरी के आसपास डाले जा रहे कचरे की समस्या पर भी ध्यान देते हुए कचरा डालने पर रोक लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने और दोनों स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर जोर रहा।

इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी , कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *