बेजुबानों का सहारा बनी श्री राम सुंदरकांड मंडली, आठ वर्षों से जारी सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेजुबानों का सहारा बनी श्री राम सुंदरकांड मंडली, आठ वर्षों से जारी सेवा

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। घायल पशुओं को उपचार और बेसहारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध करवाने के कार्य में श्री राम सुंदरकांड मंडली पिछले आठ वर्षों से निरंतर जुटी है। मंडली के सदस्य पशु सेवा को अपना दायित्व मानते हुए दुर्घटनाग्रस्त, घायल एवं बीमार पशुओं की सहायता करते हैं।

मंडली की ओर से प्रतिदिन लगभग 80 से 100 कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। दुर्घटना में घायल तथा शरीर पर घाव और कीड़े पड़ने से पीड़ित कुत्तों का उपचार भी करवाया जाता है। गंभीर रूप से घायल एवं बीमार पशुओं को आवश्यकतानुसार पशु चिकित्सकों के पास ले जाया जाता है। बेहतर इलाज की जरूरत होने पर उन्हें बाहर भेजने की व्यवस्था भी की जाती है।

मंडली का उद्देश्य घायल, बीमार अथवा बेसहारा पशुओं तक समय पर सहायता पहुंचाना है। इस सेवाकार्य में श्री राम सुंदरकांड मंडली, सोजत सिटी के दिनेश टाक, गौरव प्रजापत, प्रशांत, जितेंद्र, वरुण, दिवेश, राम रत्न, भरत पंवार, चेनराज टाक, नरपत सिंह, मुकेश टाक, अभिषेक गहलोत एवं लक्ष्य सहित कार्यकर्ता दिनरात निस्वार्थ भाव से जुटे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *