सोजत में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में 21 सूत्रीय मांगों पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में 21 सूत्रीय मांगों पर चर्चा

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे तक पहुँचाने और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करने के आह्वान के साथ राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, जिला शाखा पाली का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन स्थानीय रेगर कुटिया भवन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शैक्षिक दायित्वों, सामाजिक न्याय और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता श्रीमती कंचन वर्मा ने की। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत दलपत सिंह सांखला थे। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बगदाराम जांगिड़, संगठन के संरक्षक केसाराम माहेश एवं साहित्यकार तथा सेवानिवृत्त शिक्षक नेता नवनीत राय ‘रुचिर’ रहे।

मुख्य अतिथि दलपत सिंह सांखला एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बगदाराम जांगिड़ ने शिक्षकों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की पहुँच अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे तक सुनिश्चित करना शिक्षकों का महत्वपूर्ण दायित्व है। शिक्षक साथी संपत हिंगावत ने बाबा साहब के संघर्ष, सामाजिक न्याय और शिक्षक हितों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’ ने शिक्षकों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रभारी रामेश्वर लाल राठौड़, प्रदेश महामंत्री शोभा चौहान एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री अर्जुन खोरवाल ने शिक्षकों की समस्याएँ सुनीं तथा संगठन की 21 सूत्रीय मांगें प्रस्तुत कीं। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जयपुर तक सरकार एवं प्रशासन के समक्ष मांगें रखी जाएँगी। उन्होंने कहा कि मांगों पर अमल नहीं होने की स्थिति में संगठन सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगा।

ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी लाल जयपाल, जिला कोषाध्यक्ष फ़ाउलाल जयपाल एवं जिला महामंत्री कुलदीप गहलोत ने अतिथियों और शिक्षक साथियों का स्वागत किया। जयपाल ने अपने संबोधन में बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके संघर्ष ने समाज को शिक्षा, अधिकार और आगे बढ़ने के अवसर दिए। उन्होंने सोजत ब्लॉक के शिक्षक बंधुओं को भरोसा दिलाया कि उनकी छोटी से छोटी समस्या के निराकरण में वे साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का सरस संचालन जगदीश गहलोत ने किया।

सम्मेलन में वरिष्ठ शिक्षक साथी जीताराम राणवा, मनोहरलाल पालड़िया, हेमंत सोलंकी, योगेश पंवार, रामलाल गुलाबराम, महेंद्र कुमार, बुलंद अख्तर, लक्ष्मी चंद बिलाड़ा, राकेश गहलोत, सुगन चंद सिंगाड़िया, हेमराज देपन, धन्नाराम जयपाल, ओम प्रकाश, रामेश्वर राठौर, शंकर लाल, शिवलाल चौहान, चुतराराम पन्नू, भेराराम रावणा, अक्षय कुमार, लादूराम सिंगाड़िया, सोहन लाल, भगाराम जाट, मुकेश चंद माली, इश्क मोहम्मद, महेंद्र पालीवाल, महेंद्र मेघवाल एवं सरिता पालीवाल ने भाग लिया।

इसके अलावा राजेंद्र कुमार, राजेश बसेरा, विनोद कुमार गुर्जर, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मेघवाल, संतोष कुमार, भानु प्रिया, विमला गहलोत, भरत कुमार, चेनाराम बाघमार, हेमाराम सोलंकी, सुरेंद्र कुमार, ज्योति पंवार, भूपेंद्र लिल्ड़, चेतनलाल मौर्य, डगराराराम आदरा, विरम राम, गोरधन लाल, जीवन लाल गहलोत, रमेश कुमार मारू, नारायण परिहार, अभिषेक जयपाल, रामसिंह, जगदीश चंद्र, प्रेम परिहार, ऊषा सोलंकी, मंगलाराम एवं दिनेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *