मोदियों के बास में विधि-विधान से विराजे गजानंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोदियों के बास में विधि-विधान से विराजे गजानंद

जयकारों से गूंजा मोहल्ला, महिलाओं ने गाए भजन और बच्चों में दिखा विशेष उत्साह

सोजत। स्थानीय मोदियों के बास में श्री सीताराम नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भगवान गजानंद की प्रतिमा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान समूचा मोहल्ला गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

धार्मिक आयोजन में मोहल्ले के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान गणेश के आगमन को लेकर बच्चों में विशेष खुशी और उमंग दिखाई दी। महिलाओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्री सीताराम मंदिर के पुजारी विश्वनाथ वैष्णव उर्फ कालूजी ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न करवाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान गजानंद के जयकारे लगाए। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह जानकारी राहुल तोषनीवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *