मतगणना के चलते आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मतगणना के चलते आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव-2026 की मतगणना सोमवार, 14 सितंबर को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत नगर में होगी। इसके चलते मतगणना स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रातः 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक आवागमन बंद रहेगा।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश द्वारा जारी सूचना के अनुसार पंचायत समिति के आगे टॉवर से विद्यालय की ओर तथा रेन्दड़ी रोड स्थित ब्रिज से विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, पाली रोड पर आवागमन पूर्ववत सुचारु रहेगा। प्रशासन ने आमजन से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *