सांस्कृतिक पर्व रिश्तों और विश्वास की मजबूत डोर : विधायक शोभा चौहान
सोजत। सनातन संस्कृति में त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं, जीवन मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों के संवाहक हैं। भारतीय त्योहार जीवन में उमंग, उल्लास और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं। यह उद्गार विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने समाजसेवी-भामाशाह अनोप सिंह लखावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन अनोप सिंह लखावत ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता का प्रतीक है। राखी का रेशमी धागा वास्तव में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति दायित्व की मजबूत डोर से बंधा होता है।
विधायक चौहान ने इस दौरान श्रीमती निहाल कंवर लखावत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रीमती मंजू लखावत एवं निधि लखावत की कलाई पर भी राखी बांधकर पारिवारिक स्नेह और आत्मीयता की परंपरा को निभाया। कार्यक्रम का वातावरण पारंपरिक उल्लास एवं आत्मीयता से सराबोर रहा।










