सोजत में आज खुले रहेंगे बाजार, रक्षा बंधन के चलते मासिक अवकाश स्थगित
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। शहर के व्यापारियों एवं आमजन के लिए सूचनार्थ, आगामी 28 अगस्त को सोजत के बाजार खुले रहेंगे। रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए इस बार 28 अगस्त को होने वाला मासिक बाजार अवकाश नहीं रखा जाएगा।
किराणा, अनाज व्यापार संघ, रेडीमेड एवं फैंसी गारमेंट्स एसोसिएशन के आह्वान पर लिए गए इस निर्णय के तहत 28 अगस्त को सभी संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
एसोसिएशन अध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर ग्राहकों की खरीदारी एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाजार खुला रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने व्यापारियों एवं आमजन से इसकी जानकारी रखने का आग्रह किया है।









