सोजत में भाजपा युवा सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में भाजपा युवा सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

युवा अपनी शक्ति को पहचान देश के विकास में भागीदारी निभाए – शंकर गोरा

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। नगरपालिका चुनाव की बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच गुरुवार को शहर की सड़कों पर भाजपा का युवा जोश दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल की ओर से आयोजित भव्य वाहन रैली एवं विशाल युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर चुनावी माहौल को नई धार दी।

दोपहर में जोधपुरिया गेट स्थित श्री परशुराम चौराहे से वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। भाजपा के झंडे-बैनरों के साथ निकली रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वाहन रैली पाली रोड स्थित माहेश्वरी भवन पहुंची, जहां यह विशाल युवा सम्मेलन में परिणत हुई।

युवा सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने युवाओं को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए नगरपालिका चुनाव में पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने भाजपा सरकार में हुए देश व प्रदेश के विकास को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलवा कर प्रदेश व देश की डबल इंजन की सरकार को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभानी है। इसी में पार्टी व प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है।

सम्मेलन को एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार, जिला मंत्री दिनेश खिवांदी, चुनाव संयोजक भंवरलाल सेणचा, जिला मंत्री महावीर अखावत, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश पंवार, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सम्मेलन में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक एकजुटता और युवा शक्ति की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश, जिला व मंडल के कई पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सोजत मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर तथा महामंत्री एडवोकेट हीरालाल कांठेर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सोजत मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भागीदारी पर आभार जताया। वाहन रैली से लेकर सम्मेलन तक युवाओं की उल्लेखनीय मौजूदगी ने शहर में चुनावी हलचल को और तेज कर दिया। कार्यक्रम का जोशीला संचालन युवा नेता हीरालाल कांठेर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें