हरिद्वार से 21 लीटर कावड़ लेकर सोजत पहुंचा श्रद्धालु तरुण टाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार से 21 लीटर कावड़ लेकर सोजत पहुंचा श्रद्धालु तरुण टाक

युवा कांवड़िए का शोभायात्रा निकाल किया नागरिक अभिनंदन, मंदिर में हुआ जलाभिषेक

सोजत। पवित्र सावन मास में हरिद्वार से 21 लीटर पवित्र कावड़ लेकर सोजत पहुंचे शिवभक्त युवा तरुण टाक का नगरवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। कावड़ के सोजत पहुंचने पर शहर में भक्तिमय माहौल के बीच शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रमुख आध्यात्मिक आस्था स्थल सुरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

बागेलाव पाल स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ को दुल्हन की तरह सजाया गया तथा सुगंधित द्रव्यों एवं गुलाब पुष्पों से भगवान भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया। शिवभक्त युवा कांवड़िए तरुण टाक पुत्र गणपत टाक हरिद्वार से 21 लीटर पवित्र कावड़ लेकर सोजत पहुंचे।

सुरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित वीरेंद्र दवे एवं पुजारी हरीश त्रिवेदी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिद्वार से लाए पवित्र जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महादेव भक्त सुंदर टाक, राजकुमार टाक, कैलाश टाक, ताराचंद टाक, गोपाल अवस्थी, मोहन सीरवी, लक्ष्मण, गौरीलाल मीणा, पिंटू, दिनेश गहलोत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *