सोजत में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

अनुशासन जीवन को महान बनाता है – सोलंकी

सोजत। स्थानीय न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को तीन दिवसीय क्षेत्र स्तरीय (14 वर्षीय छात्र वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मांगीलाल सोलंकी ने खिलाड़ियों से जीवन में अनुशासन पर बल देने की बात कही। वहीं मुख्य अतिथि साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’ ने कविता “हमको बढ़ते रहना है जीवन पथ आगे …” के माध्यम से बालकों को गगन छूने की प्रेरणा दी। समारोह के विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के मुख्य संरक्षक विजय सिंह चौहान, प्राध्यापक मुकेश दवे(पर्यवेक्षक), भामाशाह रमीज खान व साकिर मोहम्मद थे।

प्रतियोगिता संयोजिका विद्यालय एमडी श्रीमती निर्मला कंवर ऋतुराज सिंह चौहान के अनुसार इस क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 10 विद्यालयों के लगभग 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बिड़ला एकेडमी, सोजत टीम रही। उपविजेता सैनी शिक्षण संस्थान, सोजत रोड की टीम रही। जिन्हें अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा ने प्रस्तुत किया।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के कुशल संचालन में ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह चौहान, चुन्नीलाल बोस, प्रकाश जोशी, मदनलाल, भागीरथ सुथार, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेंद्र भाटी और सुनील कुमार की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल, संगीतकार बहादुर सिंह खींची, पूर्व ब्लॉक खेल प्रभारी सत्तू सिंह भाटी, भामाशाह करणसिंह मोयल, मास्टर कानाराम सोलंकी, ओमप्रकाश, पत्रकार प्रकाश राठौड़, जवरीलाल बोराणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती मां की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नयनाभिराम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगा सिंह सांखला ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सरस संचालन युवा शिक्षक भरत सोलंकी ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *