समाजसेवी डॉ. महेश सोनी स्वाधीनता दिवस पर हुए सम्मानित
सोजत। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह में विधायक श्रीमती शोभा चौहान व उपखण्ड अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा समाजसेवी डॉ. महेश सोनी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों ने डॉ. महेश सोनी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की कामना व्यक्त की।










