सोजत में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
सोजत। 80वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सोजत में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। पंचायत समिति से शुरू हुई रैली में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों एवं भारत माता के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शोभा चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर, मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने किया।

इस अवसर पर रैली में पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, भाजपा नेता जुगल किशोर निकुंभ, राजेश तंवर, राकेश पंवार, कन्हैयालाल ओझा, दिग्विजयसिंह राठौड़, श्याम गहलोत, नरपतराज सोलंकी, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, चंद्रकला सोनी, पूर्णिमा सोनी, तरुण सोनी, मदन मोदी, एडवोकेट हीरालाल कांठेड़, धीरज नागौरा, राजेंद्र शर्मा, डॉ महेश सोनी, राकेश खींची सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

रैली में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। रैली पंचायत समिति से रवाना होकर एसडीएम कार्यालय, महावीर सर्किल, अस्पताल रोड, बस स्टैंड, काका चौराहा होते हुए नगरपालिका पहुंची, जहां रैली को भाजपा के प्रमुख नेताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन से संबोधित किया। रैली के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बना। शहर में जगह-जगह भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।










