रेंदड़ी में आज 3.20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी विधायक शोभा चौहान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेंदड़ी में आज 3.20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी विधायक शोभा चौहान 

सोजत। निकटवर्ती रेंदड़ी ग्राम पंचायत में 3 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। समाजसेवी अखेसिंह ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती शोभा चौहान होंगी, जो विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण करेंगी।

सरपंच श्रीमती संतोष कंवर लखावत ने बताया कि ग्राम पंचायत रेंदड़ी में विभिन्न विकास कार्यों पर 3 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा गांव के विकास को गति मिलेगी। जिसमें पानी की टंकी व पाइपलाइन, उप स्वास्थ्य केंद्र, सीसी सड़क, नाली निर्माण, बासनी मुथा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय भवन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बासनी तिलवाड़िया में प्रार्थना स्थल पर डोम सेट, बासनी मुथा में सार्वजनिक श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य आदि विकास कार्य प्रमुख हैं।

श्रीमती लखावत ने बताया कि बुधवार सुबह आयोजित समारोह में विधायक श्रीमती शोभा चौहान द्वारा विधिवत रूप से विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। समारोह को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें